केजीएमयू : अस्टि. प्रोफेसर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

0
616

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर का आरोप है कि उन्हें 18 जनवरी को उनकी सेवा सम्बधी मामले में चल रही जांच को लेकर बुलाया गया। वह कुलपति कार्यालय के बोर्ड रूम में पहुंची। उस समय कुलपति मौजूद नहीं थे। उनका आरोप है कि बोर्ड के एक सदस्य ने उनसे अश्लील तरीके से बात की। इसके बाद वह कार्यवृत्त लेकर वहां मौजूद कुलपति के निजी सहायक के पास गयी, तो उन्होंने भी अभद्र तरीके से बात की।

इसी एक तरह कमेटी के शामिल एक सदस्य के चालक ने फोन करके संबंधित सदस्य से मिलने के लिए कहा। असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि इन सभी ने बातचीत करने में बेहद अश्लील व अभद्र तरीका अपनाया। आरोप है कि उन्हें घूरते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया। इस संबंध में 28 जनवरी को कुलपति को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसी स्थिति में चौक कोतवाली में तहरीर देने गयी, लेकिन वहां पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर ने पुलिस कमिश्नर के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक, डीसीपी (महिला), महिला आयोग अध्यक्ष आदि को भी पूरे घटना क्रम की लिखित जानकारी दे दी है। मीडिया प्रभारी डा. सुधीर सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण मांगा गया है, जो भी आरोप लगे हैं वे बेबुनियाद और निराधार हैं। यदि पुलिस जांच करती है तो उसका सहयोग किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलापरवाही : गर्भस्थ शिशु में धड़कन थी, बता दिया था बंद
Next articleकार्डिकॉन में डॉ. सिंघल सहित तीन बेस्ट डीएम छात्र सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here