बिना हेलमेट 2 पहिया वाहनों को सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में इंट्रीबैन

0
693

न्यूज। प्रदेश में इटावा के सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी परिसर में अब कोई भी बिना हेलमेट के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। बिना हेलमेट आने वालों को विश्वविद्यालय गेट पर ही रोक लिया जायेगा, भविष्य में इसको गंभीरता से नहीं लेने वालों से जुर्माना भी वसूला जायेगा। यह जानकरी सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी के कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की सडक दुर्घटना में मृत्यु को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने इसे गंभीरता से लिया है तथा अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना हेलमेट के विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वालों को रोकने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी फैकेल्टी एवं कर्मचारियों को दो पहिया वाहनों के साथ हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को भी हेलमेट पहनने हेतु जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जायेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleधमनी में ब्लाकेज के 6 घंटे में इलाज आवश्यक
Next articleकेजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट की शिकायतों की जांच शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here