पीजीआई: 11 डाक्टरों का हुआ राज भवन में इंटव्यू

0
665

लखनऊ। संजय पीजीआई के नये निदेशक की तैनाती को लेकर शनिवार को राजभवन में डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया गया। पांच सदस्यीय सर्च कमेटी ने करीब 11 दावेदार डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। कमेटी के सदस्यों ने बारी-बारी से सभी का साक्षात्कार लिया गया। यह कमेटी साक्षात्कार किये लोगों में से तीन डॉक्टरों के नामों का चयन करेगी। इसके बाद इन तीन में से किसी एक को पीजीआई निदेशक की जिम्मेदारी मिलेगी। पीजीआई निदेशक का कार्यकाल नवम्बर में खत्म हो गया था।

पूर्व निदेशक डा. राकेश कपूर के संस्थान छोड़ने के बाद लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी को कार्यभार सौंपा गया था। नए निदेशक के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पीजीआई लखनऊ और चण्डीगढ़, एम्स, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बीएचयू समेत दूसरे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों के करीब 35 डॉक्टरों के आवेदन आए थे। इनमें से छंटनी करने के बाद करीब 11 डॉक्टरों का सर्च कमेटी ने शनिवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को कमेटी के सामने पेश हुए डॉक्टरों से संस्थान को और बेहतर संचालित करने के साथ ही विकास से जुड़े सवाल पूछ गए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने किया केजीएमयू के आदर्श रैन बसेरा का उद्घाटन
Next articleब्लड बेचने का धंधा, अंदर नही बाहर भी था चंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here