सर्जरी के लिए यह करना पड़ा, जांच नहीं हो रही

0
945

लखनऊ। श्यामा प्रसाद मु्खर्जी (सिविल) अस्पताल में डाक्टर पर टूटे हाथ की सर्जरी में सरकारी शुल्क के अलावा रुपये लेने का आरोप लगा है। तीमारदार का आरोप है कि टूटे हाथ की सर्जरी से पहले डॉक्टर ने दस हजार रुपये ले लिया है। इस प्रकरण की शिकायत अस्पताल के अधीक्षक से की गयी है। फिलहाल अभी अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायत न मिलने का दावा करते हुए अपना बचाव कर लिया है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। तीमारदारों को आरोप है कि ऑपेरशन थिएटर में मरीजों से वसूली की जा रही है। अस्पताल प्रशासन शिकायत मिलने के बाद भी डाक्टरों पर कोई एक्शन लेने से डर रहा है।

उन्नाव निवासी पप्पी (37) का दाहिना हाथ टूट जाने पर परिजनों ने बुधवार को सिविल अस्पताल में मरीज को भर्ती करा दिया था। तीमारदार संतोष गुप्ता का कहना है कि ऑर्थोपैडिक विभाग डाक्टर ने जांच कराने के बाद कहा कि सर्जरी करानी होगी। नहीं तो हाथ ठीक नहीं हो पाएगा। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने पूरी सर्जरी में लगभग 13 हजार रुपये खर्च बता कर देने के लिए कहा। जब तीमारदार ने आर्थिक संकट बताया, तो डॉक्टर ने कहा कि दस हजार रुपये देने के बाद ही सर्जरी करने के लिए तैयार हुए। तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टर ने रुपये वार्ड बॉय को देने के लिए कहा था। जब रुपये देने का विरोध किया तो डॉक्टर नाराज हो गया आैर सर्जरी करने से मना कर दिया। मरीज हालत से परेशान तीमारदारों ने मजबूरी में दस हजार रुपये दे दिये।

इसके बाद बृहस्पतिवार को मरीज का सर्जरी कर दी गयी। तीमारदार संतोष गुप्ता का आरोप है कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में गरीब मरीजों को सर्जरी में हाई क्वालिटी बता कर लूटा जा रहा है। इसकी जानकारी अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को है, पर कार्रवाई नही होती है। तीमारदार का दावा है कि रुपये के लेने की शिकायत बृहस्पतिवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष दुबे से की। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल थीं। इसके बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई की नही की गयी। उधर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोश दुबे का कहना है कि राज्य महिला आयोग की सदस्या आई थीं। उन्होंने बताया कि उनके किसी मरीज से पैसा ले लिया गया है। उन्हें डॉक्टर से डिलेट पूछी गई, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। इसके साथ ही तीमारदारों द्वारा लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच करायी जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleवेंटिलेटर पर रखा गया
Next articleयुवा महोत्सव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here