केजीएमयू : दिव्यांग की चिकित्सा और बेहतर हो रही : डा गुप्ता

0
555

लखनऊ। विश्व दिव्यांग दिवस पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑॅॅफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबिलीटेशन द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल एवं बैसाखी आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कुलपति ने कहा कि दिव्यांग जन किसी प्रकार से खुद को अपेक्षित न समझे, वह भी समाज के हर क्षेत्र में सामान्य व्यक्तियों की तरह अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। केजीएमयू डिपार्टमेंट ऑॅॅफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबिलीटेशन के माध्यम से दिव्यांगजनों का पुर्नवास व चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों के चिकित्सा एवं उपचार हेतु पी एमआर विभाग में अत्याधुनिक उपकरण लगे है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता एवं फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबिलीटेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने दिव्यांगों के क्षेत्र में काम कर रही समाज सेवी संस्थाओं का धन्यवाद देते हुए उनसे अपना सहयोग निरंतर बनाए रखने का अनुरोध किया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दिव्यांग जनों को विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. दिलीप, डॉ. गणेश, एके निगम आदि के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा कुलपति द्वारा विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 30 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

खेल-कूद प्रतियोगिता में जलती हुई मोमबत्तियों को एक साथ बुझाने की प्रतियोगिता में मो. जिसान प्रथम स्थान, नंदना यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता में काशीराम को पहला स्थान, इशु को दूसरा स्थान तथा हेमा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिपार्टमेंट ऑॅॅफ फिजिकल मेडिसिन एण्ड रिहेबिलीटेशन के डाक्टर, कर्मचारी व डॉक्टर उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडॉ. राकेश कपूर पीजीआई से अलविदा
Next articleज्यादातर गलत तरीके खायी जाती है गर्भनिरोधक गोलियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here