लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने सोमवार को संस्थान को अलविदा कह दिया। हालांकि जाते-जाते वह प्रोस्टेट कैंसर के 70 वर्षीय एक मरीज का रोबोट से सफल ऑपरेशन कर जीवनदान दे दिया। अब वह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डॉ. राकेश कपूर के संस्थान छोड़कर जाते वक्त कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
लखनऊ निवासी मरीज को प्रोस्टेट कैंसर की दिक्कत थी। मरीज करीब 15 दिन पहले पीजीआई के यूरोलॉजी ओपीडी में आया था। डॉ. राकेश कपूर और डॉ. संजय सुरेखा ने देखकर ऑपरेशन की सलाह दी। मरीज की उम्र अधिक होने की वजह से डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी की सलाह दी। शनिवार को डॉक्टरों ने मरीज को पीजीआई में भर्ती किया था। सोमवार को संस्थान के पूर्व निदेशक व यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश कपूर और डॉ. संजय सुरेखा के साथ बेहाशी के डॉ. तपस सिंह ने मरीज का रोबोट के जरिए ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में करीब पांच घंटे लगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












