इस तकनीक से दूर होगा दर्द….

0
678

लखनऊ। फ्रोजन शोल्डर, घुटने व कमर का दर्द हो … अब सटीक स्थान पर इंजेक्शन लगाने पर असरकारक होगा। यह इंजेक्शन अल्ट्रासाउंड गाइडेड तकनीक से लगाया जाएगा। यह जानकारी लिम्ब सेंटर स्थित कृत्रिम अंग अवयव केन्द्र के प्रमुख डा. अनिल कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से इंजेक्शन बहुत कम शुल्क में लग जाता है।
डा. गुप्ता सोमवार को मंगलवार को होने वाले विश्व दिव्यांग दिवस से पहले पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने बताया कि फ्रोजन शोल्डर, घुटने व कमर दर्द कई बार दवाओं के सेवन व अन्य तकनीक से इलाज कराने पर भी नहीं जाता है। ऐसे में चिह्नित करके विशेष इंजेक्शन लगाया जाता है। इंजेक्शन सही आैर सटीक स्थान पर लगे। इसके लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक का प्रयोग करते हुए नर्व या मांसपेशियों को चयन कर लिया जाता है आैर तत्काल वही पर लगा दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि आर्थराइटिस में घुटने के पास एक महत्वपूर्ण नर्व होती है, जिनेकुलर ब्लाक कहा जाता है। इसकी पहचान अल्ट्रासाउंड से करके नर्व पर लगा दिया जाता है। वही कमर दर्द में एपीड¬ूनल ब्लाक किया जाता है। यह लम्बे समय तक कारगर होता है। आगे वाले दिनों में इस तकनीक में आैर अपडेट किये जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा उनके यहां पर सेलेब्रालपल्सी का इलाज भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में हाथ पैर में एेंठन ही बड़ी दिक्कत होती है। इसमें सर्जरी आठ से दस वर्ष के बाद ही की जाती है। डा. गुप्ता ने बताया कि इसमें हम लोग पहले चरण में फिनॉल तकनीक से नर्व में एक प्रकार का केमिकल पहंुचाते है। जो कि नर्व में होने वाली अकड़न को कम करता है। डा. गुप्ता ने बताया कि अगर मरीज को लाभ नहीं पहुंचाता है तो बोटाक्स इजेक्शन मांसपेशियों में लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके यहां दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा के तहत निशुल्क इलाज व सर्जरी की जा रही है। उनके यहां पर कुष्ठ रोग के मरीज भी इलाज कराने आते है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमास्टर साहेब भी खायेंगे गोली
Next articleकेजीएमयू : पुस्तकालय में गायत्री परिवार का 79 खण्डों का वांग्मय स्थापित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here