रक्तदान से बड़ा दान नहीं : अरुण

0
810

लखनऊ। गोमती नगर के विराज खंड स्थित सनडिगो सेवा समिति के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहयोग किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के टांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम ने किया। शिविर में लगभग 40 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन का उद्घाटन इंसनिटी फिटनेस के डायरेक्टर और अरुणपाठशाला के कोच अरुण मिश्रा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और । रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती है। इसके बाद नये रक्त का संचार होता है। उनका दावा है कि वह स्वयं रक्तदान करके कल 40 किलोमीटर दौड़ दौड़ेंगे।

इस अवसर पर सनडिगो के डायरेक्टर बृजेश यादव, श्रीमती अचर्ना यादव और अनंत सहित लगभग 40 कर्मचारियों से रक्तदान किया । समारोह का समापन राजकीय नर्सेज सघं उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार ने किया। उन्होंने बताया की हर वर्ष रक्तदान करना चाहिए और इससे कोशिकाएं पुनर्जीवित होती है। प्रमुख लोगो मे सिप्स अस्तपताल के डायरेक्टर डॉ. राज मिश्र , चंदन सिंह , प्रभात, अजीत कुमार सिंह मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइस दवा को ज्यादा लेने से हो सकता है पार्किंसन का खतरा
Next articleखराब जीवन शैली से बढ़ रही बीमारियां: अवधेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here