लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता की अवर अभियंता द्वारा जासूसी कराने के खुलासे के बाद आपसी विवाद बढ़ गया है। बताया जाता है कि बिजली विभाग की गड़बड़ियों की गोपनीय रिपोर्ट में विभाग के लोगों से जानकारी तलब की जा रही है। इसके बाद माइक्रो सीसीटीवी व माइक लगाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
केजीएमयू में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया है कि विभाग के अवर अभियंता एसपी सिंह ने उनके कमरे की फॉल्स सीलिंग में छुपाकर सीसीटीवी कैमरा व माइक्रोफोन लगा दिया था। दोनों उपकरणों के तार अंदर ही अवर अभियंता के पास कमरे में जाते मिले। उन्होंने अवर अभियंता पर जासूसी का आरोप लगाया है। अवर अभियंता की शिकायत केजीएमयू के कुलसचिव से की है। कुलसचिव के निर्देश पर कैमरे और माइक्रोफोन की वीडियोग्राफी कराते हुए शनिवार शाम को निकाला गया।
बताया जाता है कि केजीएमयू जांच में कोई तकनीकी चूक नहीं करना चाहता है। बताते है कि केजीएमयू प्रशासन इस शिकायत पर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि अधिशाषी अभियंता अगर उच्च अधिकारियों के पास जाता है तो उनका पक्ष मजबूत रहेगा। अवर अभियंता एसपी सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके है। इसमें ट्रामा सेंटर में लगी आग में इनको निलम्बित कर दिया गया था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












