Advertisement
Home India सरकार ने बिकवा दी, सस्ते दामों में प्याज

सरकार ने बिकवा दी, सस्ते दामों में प्याज

0
803

लखनऊ। लगातार प्याज के बढ़ते दामो को लेकर जहा एक तरफ आमजनमानस परेशान था वही दूसरी ओर केंद्र से लेकर योगी सरकार भी इस भारी समस्या से निजात देने के लिए प्रयासरत थी। जिसके चलते आज राजधानी में मंत्री राम चौहान ने विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। बता दे राजधानी में अलग अलग जगहों पर प्याज को सस्ते दामो में जनता तक पहुचाने के लिए विक्रय केंद खोले गए है । सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन, अलीगंज स्थित राजकीय शीतगृह, आलमबाग के राजकीय उद्यान और डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क के गेट नंबर दो के किनारे गोमती नगर में 39 रुपये प्रति किलो प्याज बिक रहा है।

राजधानी के अलावा पहले चरण में 14 जिलों में 28 केंद्र खुल चुके हैं,इनमें लखनऊ में 8, प्रयागराज में 4, मुरादाबाद में 4, सहारनपुर में 2, रामपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बदायूं, बहराईच और सिद्धार्थनगर में एक-एक केंद्र खोलकर थोक भाव में बिक्री शुरू कर दी गई है शेष 16 जिलों फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती, अयोध्या, उन्नाव, मथुरा, बुलंदशहर, गाजीपुर, कन्नौज, भदोही, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, मिर्जापुर और कानपुर नगर में मंगलवार को एक-एक केंद्र खोला जाएगा। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि प्याज की नई खेप आने के बाद मौजूदा कीमत में 10 से 15 रुपये की और गिरावट आने का अनुमान है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleदान की जागरूकता से दूर होगी रक्त की कमी
Next articleआज का राशिफल – बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here