Advertisement
Home India 20वीं बार हुई गर्भवती को देख डाक्टर हैरान

20वीं बार हुई गर्भवती को देख डाक्टर हैरान

0
770

न्यूज। महाराष्ट्र की एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय यह महिला इससे पहले अब तक 19 बार गर्भवती हो चुकी है आैर अब वह सात माह की गर्भवती है। खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे। बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट का कहना है कि ‘इस वक्त उसके 11 बच्चे हैं आैर 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली है।”

अन्य डॉक्टर ने बताया कि जब हमें उसके गर्भावस्था का पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया आैर सभी जरूरी जांच की गयी। वह 20वीं बार गर्भवती हुई है। जच्चा आैर बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। उसे दवाइयां दी गयी हैं आैर संक्रमण से बचने के लिये स्वच्छता आैर अन्य बातों की सलाह दी गयी है। थोराट ने कहा, ”पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। किसी भी खतरे से बचने के लिये हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।” खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया, ”वह गोपाल समुदाय से संबंधित है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते हैं। वे एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।””

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleरेस्परेटरी मेडिसिन में राष्ट्रीय स्तर की पीजी प्रतियोगिता
Next articleबढ़ रही है लिवर की जटिल बीमारियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here