Advertisement
Home Medical News नो मोर लिमिट्स की थीम पर आज मनाया गया विश्व माहवारी दिवस

नो मोर लिमिट्स की थीम पर आज मनाया गया विश्व माहवारी दिवस

0
832

लखनऊ। विश्व माहवारी दिवस पर राजधानी में विभिन्न संस्थानों, अस्पतालों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के किशोर स्वास्थ्य अनुभाग की अगुवाई में आज लोहिया सभागार, पंचायती राज निदेशालय, अलीगंज में नो मोर लिमिट्स की थीम पर विश्व माहवारी दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, महिला आयोग की अध्यक्षा विमला वाथम तथा परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डा. नीना गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर महापौर डा. सुंयक्ता भाटिया ने कहा कि माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन पर जागरूकता को निरन्तर बढाए जाने की आवश्यकता है, इस मुद्दे पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि माहवारी एक ऐसा मुद्दा है जिसके चलते कई लड़कियाँ स्कूल जाना छोड़ देती हैं और उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। उन्होनें कहा कि महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से इस मुद्दे पर बड़े स्तर पर काम किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्वंय भी इस कार्य में मदद देने के लिए आश्वस्त किया।

महिला आयोग की अध्यक्षा विमला वाथम ने कहा कि उचित माहवारी प्रबन्धन प्रत्येक महिला का अधिकार है। परिवार कल्याण विभाग की महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता ने कहा कि किशोरी सुरक्षा योजना में माहवारी सिर्फ महिलाओं एवं किशोरियों का मुद्दा नहीं है बल्कि इस विषय पर पुरूषों में भी जागरूकता का प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जिसमें किशोरियों हेतु स्वास्थ्य क्लीनिक, विद्यालयों में साप्ताहिक आयरन गोली, डिवार्मिंग कार्यक्रम, किशोरी सुरक्षा योजना, पियर एजुकेशन इत्यादि के विषय में बताया। राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन की अपर मिशन निदेशक, सुश्री थमीम ने बताया कि मिशन माहवारी प्रबन्धन के विषय में एक कार्योजना बनाने पर विचार करा है।

सरकार के इन समग्र प्रयासों से बच्चियों को पढ़ाई के मौके, स्वास्थ्य को बेहतर करने एवं परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार एवं सशक्तिकरण किया जा सकता है। डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य काउन्सलर्स व अन्य सेवा स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा किशोरियों और महिलाओं को स्कूलों एवं ऑउटरीच सेशन में जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर विविध निजी संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, समुदाय स्तर पर माहवारी प्रबन्धन के मुद्दे पर उच्चतम् कार्य करने वाली निजी संस्थाओ एवं समुदायों के प्रतिनिधि एवं किशोर, सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्राम प्रधान, आशा एवं ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहे।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, माल के परिसर में माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर एक कार्यशाला का आयोजन वात्सल्य तथा प्लान इण्डिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में डाक्टरों ने कहा कि इस अवस्था में किशोरियों को मुख्य रूप से यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य, कुपोषण एनीमिया, और मासिक धर्म से सम्बन्धित समस्याओं तथा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर तथा समस्त जनपदो एवं में माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम वात्सल्य तथा प्लान इण्डिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल के परिसर में माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। वात्सल्य तथा प्लान इण्डिया द्वारा माल ब्लाक में पिछले 4 महीनों से माहवारी स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें ब्लाक के समस्त इण्टर कालेज की लगभग 5000 किशोरियों 30 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हे माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन पर पुस्तके भी दी गयीं। अभियान के अन्तर्गत 135 आशाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माल पर प्रशिक्षित किया। ब्लाक की सभी आशाओं ने 150 गांवों में किशोरियों के साथ बैठक की तथा प्रेंन्टिग प्रतियोगितायें करवाई गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबाल मृत्यु दर को शून्य पर लाना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य-सिद्धार्थ नाथ सिंह
Next articleराशिफल – बुधवार, 29 मई 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here