केजीएमयू : उद्घाटन के बाद 7 करोड़ के आधुनिक रैन बसेरा पर ताला

0
729

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिन पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने सात करोड़ 60 लाख रुपये की लागत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक रैन बसेरा का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के चार महीने बाद भी केजीएमयू प्रशासन के ढुलमुल रवैये से तीमारदारों के लिए चल नहीं पाया है। वहां पर ताला लटक रहा है। तीमारदार गर्मी में पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर है।

केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल फेज- एक के निकट पावर ग्रिड की मदद से अत्याधुनिक रैन बसेरा का निर्माण किया गया था। निर्माण निगम ने इसका निर्माण कराया था। दो मंजिला के रैन बसेरा में 210 बिस्तर है। इसके संचालन के लिए अभी तक किराया भी निर्धारित नही हो पाया है, जिसके कारण आवंटन नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में मरीजों के तीमारदारों को पेड़ व टीन शेड के नीचे रात गुजारना पड़ रहा है। यहीं पर मल्टी लेबल पार्किग भी तैयार की गयी थी। इसका शुभारभ्म भी हो गया, फिर भी अभी तक इसमें गाडियां नहीं खड़ी हो पा रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : बिजली की वायरिंग के मानकों में गड़बड़ी, हो रहे शार्ट सर्किट
Next article3 दिन बाद पहुंची हेल्थ आफिसर टीम, दावा होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here