राज्यपाल राम नाईक को लगा पेसमेकर

0
741

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में भर्ती प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को बृहस्पतिवार को कार्डियक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाया। इसके बाद उनकी सेहत में सुधार है। देर शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने राज्यपाल को देखने पहुंचे आैर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

बताते चले कि बुधवार की शाम दिल की परेशानी के चलते राज्यपाल राम नाईक पीजीआई पहुंचे थे। जांच के बाद डाक्टरों ने उनकी दिल की धड़कन सामान्य से कम होने की वजह के कारण भर्ती कर लिया था। इसके बाद कार्डियक विशेषज्ञों ने परामर्श करके जांच रिपोर्ट के आधार पर पेसमेकर लगाने निर्णय लिया। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पीके गोयल की देखरेख कैथ लैब में राज्यपाल को पेसमेकर लगाया गया।

इस दौरान पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर, सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल, एमएस डॉ. एके भट्ट, डॉ. सुशील गुप्ता समेत कई वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद थे। राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने शाम करीब साढ़े पांच बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पीजीआई पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके उनका हालचाल लिया आैर परिजनों से भी बात चीत की। मुख्यमंत्री ने कार्डियक विशेषज्ञ डाक्टरों से बात की आैर जानकारी ली।

राज्यपाल को देखने के लिए दोपहर में चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन राज्यपाल को देखने पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने संक्रमण का हवाला देते हुये उन्हें राज्यपाल से मिलने नही दिया। इसके अलावा राज्यपाल को हालचाल लेने के लिए मंत्री मोहसिन रजा के अलावा मेयर संयुक्ता भाटिया भी पहुंची। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है। डॉक्टरों की मानें तो सब कुछ ठीक -ठाक रहा तो राज्यपाल को शुक्रवार को पीजीआई से छुट्टी दे दी जायेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों के इलाज में जल्द जांच और उपचार तक पहुंच की अहम भूमिका
Next articleकेजीएमयू : 21 वेंटिलेटर खराब, नहीं चलने काबिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here