लोहिया संस्थान के निदेशक पद का चयन आज

0
1066

लखनऊ। कई बार टलने के बाद आखिरकार शनिवार को गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक का चयन किया जाएगा। निदेशक के पद की दावेदारी के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,पीजीआई के अलावा देश के विभिन्न संस्थानों से 32 विशेषज्ञ डाक्टर शामिल है। जब कि कार्यवाहक निदेशक डा. दीपक मालवीय एक बार फिर निदेशक के पद की दावेदारी कर चुके है।

बताते चले कि लोहिया संस्थान के तत्कालीन निदेशक डा. दीपक मालवीय का कार्यकाल सितम्बर वर्ष 2018 में समाप्त हो गया था। शासन ने डा. मालवीय को तीन महीने के लिए कार्यवाहक निदेशक बना दिया था ताकि नये निदेशक का चयन करने में आसानी हो जाए। शासन अस्पताल आैर संस्थान के विलय को देखते हुए निदेशक का चयन करना चाहता है। इसके बाद नये निदेशक की तलाश शुरु हुई आैर दो बार से ज्यादा निदेशक पद की दावेदारी कर चुके विशेषज्ञों में किसी का चयन नहीं हो पाया। बताया जाता है कि निदेशक पद के लिए केजीएमयू के दो डाक्टर दावेदारी कर रहे है आैर पीजीआई से भी एक डाक्टर शामिल है।

यही नही लोहिया संस्थान के ही दो विशेषज्ञ डाक्टरों भी अपनी दावेदारी कर रहे है। देश के विभिन्न संस्थानों के लोग भी अपना दावा करने के लिए दौड़ में शामिल है। बताया जाता है कि कुल 32 विशेषज्ञों ने अपनी दावेदारी निदेशक पद के लिए किया है। वही इन सब के साथ कार्यवाहक निदेशक डा. दीपक मालवीय ने एक बार निदेशक पद के लिए खुद दावा कर दिया है। बताया जाता है कि निदेशक पद के लिए शासन सत्ता तक लोग सिफारिश करा रहे है। ऐसे में नये निदेशक के पद का चयन बड़ा मुश्किल होना बताया जाता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलम्बे समय तक खांसी आये, नजर अंदाज न करे
Next articleकुम्भ : अब नहाते हुए फोटो या वीडियो बनाया तो खैर नहीं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here