25 लोगों की वेरियाट्रिक सर्जरी होगी निशुल्क

0
737

लखनऊ। मोटापे को कम करने के लिए कारगर माने जाने वाली वेरियाट्रिक सर्जरी अब न्यूनतम खर्च पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जनरल सर्जरी विभाग में की जाएगी। हालांकि राज्य सरकार ने पहले चरण में इस सर्जरी को 25 लोगों में निशुल्क करने के लिए कहा है। इस सर्जरी को विभाग के विशेषज्ञ डा. अवनीश व डा. अक्षय करेंगे। इसके अलावा इस वर्ष विभाग में दूरबीन विधि से सर्जरी में नए आयाम प्राप्त किए, जिनमें दूरबीन विधि से पैनक्रियाटिक कैंसर के लिए व्हिपलेस सर्जरी का प्रारम्भ हुआ है, इस प्रकार की सर्जरी प्रदेश में पहली बार की गयी है।

डा. अभिनव अरुण सोनकर ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक ( दूरबीन विधि ) सर्जरी की तकनीक में नया आयाम बनाया है। लेप्रोस्कोपिक सर्जरी तकनीक की लगातार मांग बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा मोटापे को कम करने के लिए लोग सर्जरी कराने के लिए आते है। इनमें सबसे ज्यादा प्रचलित हो रही वेरियाट्रिक सर्जरी है। इस सर्जरी के विशेषज्ञ डा. अवनीश बताते है कि वेरियाट्रिक सर्जरी अब तक सात लोगों की सफलता पूर्वक की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी काफी महंगी होती है। इसको करने के लिए प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी गयी थी। अनुमति के बाद 25 लोगों को वेरियाट्रिक सर्जरी निशुल्क की जाएगी। इसके बाद निर्देश के अनुसार वेरियाट्रिक सर्जरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिर भी निजी क्षेत्र में आने वाले खर्च से कम ही आएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : एक हफ्ता सिखायी जाएगी सर्जरी की नयी अपडेट तकनीक
Next articleलम्बे समय तक खांसी आये, नजर अंदाज न करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here