लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 396 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसके बाद अब संस्थान में 500 बिस्तर के हॉस्पिटल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बजट में हॉस्पिटल, रेजीडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल के निर्माण के लिए 134 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
लम्बे समय से लोहिया संस्थान में 350 बिस्तर सुपर स्पेशियलिटी विभागों के लिए प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही गोमतीनगर विस्तार स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में 200 बिस्तर हैं। मरीजों की उच्चस्तरीय इलाज के लिए संस्थान प्रशासन 500 बिस्तरों का हॉस्पिटल बनाने जा रहा है। इसके लिए भूमि संस्थान को मिल चुकी है। सरकार ने 134 करोड़ रुपए का बजट हॉस्पिटल और हॉस्टल निर्माण के लिए प्रावधान किया है। इसके अलावा बजट में से 35 करोड़ रुपए से उपकरणों की खरीद-फरोख्त संस्थान प्रशासन कर सकेगा।
लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय का कहना है कि मरीजों में 500 बेड का हॉस्पिटल बनाए जाने का प्रस्ताव है। यहां पर ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाएगा। ताकि इमरजेंसी में घायलों को इलाज मिल सके। एमबीबीएस व रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए हॉस्टल भी बनाया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












