लखनऊ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम ने अपनी टीम के साथ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करके व्यवस्था की जानकारी ली।
क्वीन मेरी अस्पताल पहुंचने पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम विभाग प्रमुख डा. विनीता दास व चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी जायसवार से बातचीत करते हुए क्लीनिकल व नॉन क्लीनिकल मुद्ददों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल लिया एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आईं तथा अस्पताल के शौचालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने का परामर्श दिया।
इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट्, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसएन शंखवार, अधिष्ठाता चिकित्सा संकाय एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्री रोग प्रो. विनीता दास एवं चिकित्सा अधीक्षक, क्वीन मेरी अस्पताल प्रो. एसपी जायसवार मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












