लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज के लिए भर्ती चल रहे गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी अब काफी स्वस्थ हो गये है। इलाज कर रहे डाक्टरों ने बताया कि भर्ती विधायक को जल्द ही से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। विधायक ने केजीएमयू में इलाज होने तथा उस दौरान उनकी देखभाल करने वाले डाक्टरों एवं कर्मचारियों की कर्मठता से प्रभावित होकर उनके द्वारा संचालित अक्षर फाउंडेशन चिविवि को एक एम्बुलेंस दान देगा।
विधायक ने गुरुवार को इस दान की जानकारी चिविवि प्रशासन के अधिकारियों को दी। बताते चले कि गत 5 फरवरी को जब राज्यपाल रामनाईक दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे, तो उसी समय सुभाष पासी सदन में बेहोश हो गए थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया था।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












