लखनऊ। संकाय सदस्यों (डॉक्टरों) और कर्मचारियों को एम्स दिल्ली के समान भत्ते के भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया। सातवें वेतन आयोग के अनुसार यत् भत्ते संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों, गैर संकाय अधिकारी और विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों को एक जुलाई 2017 से मिलेंगे। इसका लाभ डॉक्टरों समेत करीब तीन हजारों कर्मचारियों को मिलेगा। शासनादेश जारी होने पर संस्थान के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने योगी सरकार के प्रति खुशी जतायी है। उधर केजीएमयू परिषद का कहना है कि कर्मचारियों को अभी तक सांतवे वेतनमान के भत्ते न दिये जाने पर प्रदेश सरकार को याद दिलायी है कि उनकी मांग घोषणा के अनुसार जल्द मांग पूरी की जाए।
बताते चले कि पीजीआई के डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारी करीब छह माह से एम्स के समान भत्ते की मांग कर रहे थे। बीती चार जनवरी को संस्थान के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल भी कर चुके हैं। कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के बाद हरकत में आयी सरकार ने 29 जनवरी को प्रयागराज में हुई कैबिनेट में पीजीआई के डॉक्टरों और कर्मचारियों को एम्स के समान भत्ते देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसका शासनादेश बुधवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा रजनीश दुबे ने जारी कर दिया।
शासनादेश जारी होने पर पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर, सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल, के अलावा डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. एमएस अंसारी व डॉ. नारायण प्रसाद समेत संस्थान के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने खुशी जतायी है। वही केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री प्रदीप गंगवार ने बताया कि केजीएमयू के कर्मचारियों को अभी सांतवे वेतनमान के भत्तों को नही दिया जा रहा है। इसको दिया जाना चाहिए।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












