Advertisement
Home Medical News पीजीआई में चल रहा है लिवर ट्रांसप्लांट

पीजीआई में चल रहा है लिवर ट्रांसप्लांट

0
874

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में चार साल बाद फिर से लिवर ट्रांसप्लांट शुरू किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बहराइच के नौ साल के सुहैल का लिवर ट्रांसप्लांट करने की दिन भर कवायद चलती रही। बताया जाता है कि नौ वर्षीय बच्चे को उसकी मां के लिवर लोब लेकर ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम देर रात में उसे लिवर ट्रांसप्लांट के लिए यूनिट में ले जाया गया। संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि दर्जन भर से अधिक ंिवशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रात भर लिवर ट्रांसप्लांट करके इसे सफल बनाने में जुटी रहेगी।

ट्रांसप्लांट शुरू होने से पीजीआई के अफसरों, डॉक्टरों में खासा उत्साह है। लिवर ट्रांसप्लांट सफल होने के साथ ही अन्य मरीजों को भी ट्रांसप्लांट की उम्मीद की आस जग गई है। पीजीआई गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राजन सक्सेना की देखरेख में बहराइच के नौ वर्षीय सुहैल को लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट में भर्ती रखा गया है। यूनिट के  विश्वस्त सूत्रों की माने तो सुहैल को उसकी मां से लिवर लोब लेकर ट्रांसप्लांट किया जाना तय है। बृहस्पतिवार को देर रात में गैस्ट्रो सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम यूनिट में सुहैल को अंदर  ले गई। उसके बाद से डॉक्टरों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

माना जा रहा है कि सुहैल का गुरुवार रात को ही लिवर ट्रांसप्लांट हो जाएगा। बताते चले कि पीजीआई में चार वर्ष पहले लिवर ट्रांसप्लंाट किया गया था। यह लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला विशेषज्ञ डाक्टर पीजीआई ही छोड़ कर चला गया था। इसके बाद लिवर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सका।  पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पीजीआई में लिवर ट्रांसप्लांट की यूनिट बिल्कुल तैयार है। सभी डॉक्टर जल्द ही एक बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट करने वाले हैं। काफी उम्मीद के साथ डॉक्टरों की टीम इसे सफल बनाने में जुटी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव पीआरबीसी बिना रक्तदाता भी मिल सकेगी
Next articleशहीद हुए वानी को सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here