Advertisement
Home Medical News केजीएमयू मेडिकोज को मिलेगी निशुल्क चिकित्सा

केजीएमयू मेडिकोज को मिलेगी निशुल्क चिकित्सा

0
928

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मेडिकोज को अब नि: शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह निर्णय कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया है। आज हुई बैठक में एमएससी नर्सिंग के मेधावी स्टूडेंट्स को गोल्डमेडल प्रदान किये जाने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है।  कार्यपरिषद की जानकारी देते हुए कु लसचिव ने बताया कि आज की कार्य परिषद की बैठक में काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। इन निर्णयों को संवधानिक मंजूरी प्रदान करने के लिए संस्थान की परिनियमावली में संशोधन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ने वाले मेडिकोज की मांग थी कि उन्हें यहां चिकित्सा दिलायी जाए। अभी तक उन्हें आम मरीज की तरह ही शुल्क जमा करके इलाज कराना पड़ता था।

अब निर्णय लिया गया है कि एमबीबीएस के मेडिकोज हो या डेंटल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षार्थी, सभी को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी। इसके अलावा बैठक में नर्सिंग की प्रथम व द्वितीय वर्ष की मेधावी छात्र या छात्रा को गोल्डमेडल प्रदान करने के लिए पद्म श्री साव्या सरकार के प्रस्ताव पर कार्यपरिषद से प्रदान की गयी। इसके अलावा संस्थान को आग की घटनाओं से बचाने के लिए फायर सेफटी एडं सिक्युरिटी गाइडलांइस 2019 को लागू करने को हरी झंडी मिल गई है। यह ट्रामा सेंटर में लगी आग की घटना के बाद प्रस्तावित चल रहा था।

यही नहीं ट्रामा सर्जरी एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग, पल्मोनरी क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग और एनेस्थीसिया आईसीयू में शिक्षकों के नये पद और पीएमआर विभाग में सीनियर रेजीडेंट्स के पद, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है,सभी पदों पर नियुक्ति करने के लिए कार्यपरिषद सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दी। इसके अलावा बैठक में बीते वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्य परिषद की अध्यक्षता केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleठंड में गत्ते जला कर पेड़ नीचे गुजारते है लोहिया संस्थान में मरीज व तीमारदार रात
Next articleट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर लापरवाही का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here