प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस रही सक्रिय

0
999

लखनऊ। दीपावली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवा ने भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभायी। आंकड़ों के अनुसार सात नवंबर को प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर कुल 132 बर्न के मामले अस्पताल पहुंचाए गये। वहीं आठ नवंबर को कुल 85 बर्न के मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रवक्ता अजय यादव का दावा है कि गोरखपुर जनपद में सबसे ज्यादा मामले बर्न अस्पताल पहुंचाये गये। उन्होंने बताया कि आम दिनों में गोरखपुर में बर्न के जहां पर 1.7 लोग घायल होते हैं।

वहीं दीपावली के दिन यह औसत बढ़कर छह हो गया है। लखनऊ में चार और नोएडा में दीपावली के दिन सबसे कम औसतन तीन बर्न लोग मिले आैर मदद पहंुचायी गयी। इसी प्रकार लखनऊ में बर्न के मरीजों को बलरामपुर व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। इस दौरान अन्य मरीजों को भी कॉल आने पर विभिन्न अस्पताल पहुंचा गया। इसमें 102 एम्बुलेंस की भूमिका काफी अहम रही।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबढ़ी जागरूकता : कम बर्न के मरीज पहुंचे अस्पताल
Next articleअभी हालत गंभीर है एयर क्वालिटी की दिल्ली में…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here