अस्पताल हो गये हाई अलर्ट

0
791

लखनऊ – दीपावली पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी को हाई अलर्ट रखने के निर्देश दिये गये है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टर तैनात रहने के निर्देश दिये गये है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अलावा अन्य विभागोंं को अलर्ट रहते हुए बिस्तरों की संख्या रिजर्व में रखने के निर्देश दिये गये है। यही नहीं सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट के अलावा बलरामपुर अस्पताल, लोहिया अस्पताल के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों को एम्बुलेंस के साथ अतिरिक्त बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के लिए कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश अनुसार इमरजेंसी में विशेषज्ञ डाक्टरों में नेत्र रोग, चर्म रोग, ह्मदय रोग , हड्डी रोग के डाक्टरों की विशेष ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अलावा यदि कोई हादसा होता है, तो अस्पतालों के इमरजेंसी से एम्बुलेंस को तत्काल रवाना किया जाएगा ताकि मरीजों को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बलरामपुर, सिविल आैर लोंिहया अस्पताल में इमरजेंसी आैर वार्डों में बिस्तर आरक्षित कर दिये गये है।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल की बर्न यूनिट के अतिरिक्त 25 बिस्तरों की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा अधिकारियों ने केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल, लोहिया, रानी लक्ष्मीबाई, बीआरडी, लोकबंधु राज नारायण, राम सागर मिश्र, टीबी अस्पताल के साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाल एवं महिला अस्पतालों को विशेष अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पतालों को पत्र भेजकर कहा है कि एम्बुलेंस, नेत्र आैर बर्न की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित रखे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article19 नये एम्स में शुरू होंगे आयुर्वेद विभाग
Next articleबढ़ी जागरूकता : कम बर्न के मरीज पहुंचे अस्पताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here