लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जूनियर मेडिकोज की रैगिंग के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बताया जाता है कि यूजीसी की एंटीरैंिगंग सेल में अपनी किरकिरी के बाद कमेटी का आनन-फानन में गठन कर दिया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जीपी सिंह के नेतृत्व में गठित की गई जांच कमेटी में प्रो. उर्मिला सिंह, प्रो. आरके दीवान, प्रो. नंदलाल, प्रो. अनूप कुमार वर्मा, प्रो. शिवली और प्रो. मनीष बाजपेई शामिल हैं। बीते दिनों जूनियर मेडिकोज ने अपने साथ हो रही रैगिंग की शिकायत की यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी।
प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा ने इस मामले में एमबीबीएस 2017 बैच के सीनियर छात्र हरदीप सिंह राणा, अंचल जैन, गुलाम हसन, उत्कर्ष गंगवार, राम प्रवेश गुप्ता व अनिमेश तरैया शामिल है। फिलहाल इन सभी मेडिकोज को निलंबित किया जा चुका है और हास्टल से बाहर निकाल दिया गया है। यही नहीं कैंपस में प्रवेश भी प्रतिबंधित रोक लगा दी है। अब जांच कमेटी जूनियर मेडिकोज के बयान के आधार पर सीनियर छात्रों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाएगा। प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि सीनियर मेडिकोज अपने जूनियर मेडिकोज को मोबाइल पर फोन कर धमका रहे थे और बातचीत होने के बाद कॉल डिटेल डिलीट करने की चेतावनी ाी देते थे। ऐसे में सभी सीनियर मेडिकोज की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












