16 नंबर की खिड़की की है दहशत

0
1984

लखनऊ। न्यू चक्रवर्ती छात्रावास में 16 नम्बर खिड़की से हारर फिल्म की तरह एमबीबीएस और बीडीएस प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स खौफ खाते है। बताते चले कि नये बैच के मेडिकोज को न्यू चक्रवर्ती छात्रावास आवंटित किया जाता है। इसमें इमामबाड़े की ओर खुलने वाली 16 नंबर की खिड़की है। हालांकि इसमें जाली लगी हुई है। ताकि कोई कोई अंदर ना आ सके। सीनियर्स खिड़की अगल-बगल के सभी स्टूडेंट्स को आवाज लगाकर बुला लेते हैं, जिसके बाद रैगिंग का खेल शुरू होता है। केजीएमयू में रैगिंग को लेकर 16 नंबर की खिड़की की दहशत परंपरा के रूप में चल रही है।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड इस खिड़की की निगरानी करता आ रहा है। फिर भी उधर सीनियर्स ने नया पैंतरा आजमाते हुए फोन पर रैगिंग शुरू कर दी थी। शिकायत के बाद 16 नंबर खिड़की के आसपास रहने वाले नये बैच के मेडिकोज का नंबर जब्त कर लिया गया था, जिससे रैगिंग करने वाले सीनियर्स के नंबर मिले थे। उसी के बाद केजीएमयू प्रशासन ने कार्रवाई की।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनींद से जागा केजीएमयू, आैर होगी कार्रवाई
Next articleट्रामा डे पर रैली निकाल किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here