स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता बेहद जरुरी – केजीएमयू

0
769

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा आरोग्य भारती ने सामाजिक समरसता एवं आरोग्य पर बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कलाम सेंटर में आयोजित इस गोष्ठी में कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् एवं आरोग्य भारतीय के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वाष्र्णेय ने दीप जलाकर कर गोष्ठी का उद्घाटन किया।  गोष्ठी में कुलपति ने कहा कि डाक्टर किसी मरीज का इलाज करते हुए उसकी जाति, धर्म को पूछे बगैर उसका इलाज करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य भारत के निर्माण के लिए ही आरोग्य भारती की स्थापना की गई।

कहा कि स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता बेहद जरुरी है,इसके बगैर स्वस्थ्य राष्ट्र की कल्पना मुमकिन नहीं है। मु य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वाष्र्णेय ने कहा कि सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए सकारात्मक विचारों का होना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की विशेषता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जिससे उसके भीतर मौजूद गुण समाज के सामने आएं और उसके द्वारा राष्ट्र हित के कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के द्वारा हम एक दूसरे का साथ देते हुए ही राष्ट्र के विकास में सहभागी हो सकते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबुजुर्गो में बढ रही अल्जाइमर बीमारी
Next articleबलरामपुर अस्पताल के क्षतिग्रस्त शौचालयों एवं स्नानगृहों की सुधरेगी सूरत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here