दो लाख 29 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

0
800

लखनऊ। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल में करते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी। यहां पर उन्होंने कहा कि पोलियो एक खतरनाक रोग है। इससे हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाना होगा। उन्होंने डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व लोगों से अपील की कि वह मासूम बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में कोई कोताही न बरते। यहीं अभिभावक भी इसमें आगे आये बच्चों को पोलियों की दवा पिलाये। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज लगभग दो लाख 29 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गयी।

महापौर श्रीमती भाटिया ने कहा कि भारत को वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित तो किया जा चुका है, लेकिन हम सभी को इस रोग के प्रति सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में कई निकटवर्ती देशों से लोग आते जाते रहते हैं जिसके सहारे पोलियो का वायरस देश में आ सकता है। हालांकि पोलियो के वायरस के फैलने के कई अन्य माध्यम भी हैं जिसके लिए सभी को सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में पोलियो का वायरस अभी मौजूद है, अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए, हमें सतर्क रहना होगा कि यह वायरस हमारे देश में दोबारा ना आए। इसलिए पोलियो की दवा पिलाने में इस बात को ध्यान रखना होगा कि अभियान में कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस प्रकार पिछले चरणों में अभियान चलाया गया था, उसी प्रकार सभी कार्यकर्ता मेहनत, लगन एवं जि मेदारी से अपना कार्य करते हुए सभी बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में कुल 2783 बूथ लगाए गए हैं तथा कुल 7,71,919 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए पी चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय के निदेशक डॉ. डी एस नेगी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम के सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां फैल रहा संक्रामक रोग
Next articleबच्चों की एनीमिया में विशेषज्ञ डाक्टर से परामर्श

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here