लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था से नाराज रेंजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ ही कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कुलपति को पत्र लिखकर वार्ड के अंदर मारपीट की घटना में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी मांग की थी। देर शाम को प्राक्टर डा. आरएएस कुशवाहा ने चौक कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को प्रमुखता से कार्रवाई का आधार माना है। बताते चले कि 15 मई रात दो बजे ट्रामा सेंटर में मरीज के परिवारीजनों द्वारा डॉक्टर्स व कर्मचारियों से मारपीट के मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने आक्रोश व्यक्त किया हैं।
शुक्रवार को आरडीए ने कुलपति, ट्रामा सेंटर के सीएमएस व ट्रामा सेंटर इंचार्ज को पत्र लिखकर गार्डों की संख्या बढ़ाने, उन्हें मारपीट की घटनाओं से निपटने के लिए हथियार देने, ट्रामा सेंटर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को सही कराने के अलावा ट्रामा मेन गेट पर गार्डों की संख्या बढ़ाने की मांग की है, जबकि कर्मचारी संघ की मांग है कि सुरक्षा कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड कि या जाए।
रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि ट्रामा सेंटर मारपीट की घटनाएं आये दिन होती रहती हैं। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे शोपीश बने हुए हैं इनमें से एक भी कैमरा काम सही नहीं करता है। सुरक्षा के लिए जो गार्ड तैनात किए गए हैं उनकी संख्या कम है। जो गार्ड हैं भी उनके पास जरूरी हथियार नही है। बाहरी लोग अंदर घुसकर रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों को पीट कर चले जाते हैं और सीसीटीवी खराब होने से उनकी सही पहचान कर एफआईआर तक नहीं हो पाती। उधर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शुक्र वार को ट्रामा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर मौके पर मौजूद गार्डों को हटाने की मांग की है।
कर्मचारी परिषद का आरोप है कि महिला रेजिडेंट डॉक्टरों व महिला कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की घटनाओं में हमेशा सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहते है। पिछली कई घटनाओं में पीआरओं के साथ मारपीट करके चले गये आैर सुरक्षागार्ड खड़े रहे। उनका कहना है कि इस सुरक्षा कम्पनी को हटा दिया जाए। कर्मचारी परिषद के प्रदीप गंगवार ने ट्रामा सेंटर में गार्डों को हटाकर रिटायर्ड आर्मी से सुरक्षा कर्मी को रखने की मांग की है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












