केजीएमयू तथा भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान कानपुर के मध्य शुक्रवार को एक आपसी समझौता पत्र हस्ताक्षरित किया गया। समझौता का प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों का एक दुसरे संस्थान का दौरा कर शैक्षिक उद्देश्य की पूर्ती करना एवं एक दुसरे संस्थान के सांस्कृतिक वातावरण को समझना है। इस समझौते के तहत दोनो संस्थान के संकाय सदस्य, विद्यार्थी, एवं कर्मचारी एक दुसरे संस्थान का दौरा कर क्लीनिकल प्रैक्टिस को कर सकेंगे तथा इंजिनियरिंग के सिद्धातों को क्लीनिकल प्रैक्टिस की जरूरतो के अनुरूप समझ कर उसको लागू कर सकेंगे। दोनो संस्थान के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दुसरे संस्थान के परिसंपत्तियों का उपयोग किया जा सकेगा तथा दोनो संस्थानों द्वारा आपसी सहयोग से विभिन्न शोधों को बढ़ावा दिया जा सकेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. ऋषि सेठी उपस्थित रहे। प्रो. सेठी ने बताया कि बहुत जल्द ही दोनो संस्थानों के बीच में एक एक सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग एण्ड इनोवेशन स्थापित होने वाला है। जिसका प्रस्ताव प्रदेश की काउंसिल ऑफ साईंस एण्ड टेक्नोलॉजी को पास प्रेषित किया जा चुका है। इस पहल के प्रथम चरण के रूप में आईआईटी कानपुर के ग्यारह विद्यार्थियों का दल समर इंटर्नशिप पर आज से केजीएमयू आया हुए है। उपरोक्त इंटर्नशिप का प्रारूप आईआईटी कानपुर की अमिता बंधोपाध्याय एवं प्रो. ऋ षि सेठी ने मिलकर तय किया है। छात्र चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्डियोलॉजी विभाग, कार्डियक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, इण्डोक्राइन सर्जरी एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में म्यूटेशन पर जाकर यहां पर होने वाले कार्यो को देखेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












