Advertisement
Home Medical News कैंसर पीड़ित को बिस्तर का इंतजार

कैंसर पीड़ित को बिस्तर का इंतजार

0
863

लखनऊ। गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी कैंसर पीड़ित युवक को बीते पांच दिनों से इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। यहां पर बिस्तर खाली न होने से मरीज को वेंटिग में कर दिया गया है। जल्द आैर बेहतर इलाज की आस में परिजनों ने मरीज को लोहिया अस्पताल में भर्ती तो करा दिया है, लेकिन अभी तक संस्थान में कोई भर्ती की मदद नहीं मिल सकी है।

बलरामपुर निवासी संतोष बाबू को शौच के रास्ते का कैंसर का है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले दर्द व ज्यादा खून का रिसाव होने पर संतोष को लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गये थे। यहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत को देखते हुए लखनऊ के किसी बड़े संस्थान के लिए रेफर कर दिया। परिजन बुधवार को मरीज लेकर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी लेकर आये थे। यहां पर मरीज को गेस्ट्रोसर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाने के लिए परामर्श दिया गया था। परिजन दूसरे दिन ओपीडी में पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने जांच करा कर रिपोर्ट के आधार पर मरीज को भर्ती करने का दावा किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद बिस्तर खाली न होने पर इंतजार करने के लिए कहा गया।

परिजनों का कहना है कि शनिवार को बिस्तर खाली होने की डॉक्टरों ने उम्मीद जताते हुए मरीज को भर्ती करने का दावा किया था। पिता इन्द्र का आरोप है कि शनिवार को भी भर्ती नहीं हो सकी। इधर दर्द से बेहाल मरीज को परिजन लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी गये तो यहां डॉक्टरों ने गेस्ट्रो सर्जन और कैंसर रोग विशेषज्ञ न होने का बता कर दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। परिजनों का कहना है कि अगर सोमवार को भी भर्ती हांेने के बिस्तर नहीं मिला तो संतोष की हालत आैर बिगड़ सकती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleचाइल्ड केयर लीव में यहाँ भी जा सकते है आप
Next articleबच्ची की मौत पर आक्रोशित तीमारदारों आैर डाक्टरों में मारपीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here