लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकाक्षी योजना जेनेरिक दवाओं को आम मरीज की तक पहुंचाने की योजना को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन साकार करने में नाकाम साबित हो रहा है। यहां के डाक्टर केजीएमयू प्रशासन के तमाम निर्देश के बाद भी मरीजों को जेनरिक दवा लिख ही नहीं रहे है। यह शताब्दी अस्पताल व ओपीडी में शुरू की गयी। जेनेरिक दवा की दुकान ठीक से नहीं चल पा रही है। यहां पर मरीजों को लिखी गयी दवा मिल नहीं पाती है या डाक्टर जेनेरिक दवा लिखते ही नहीं है।
केजीएमयू में कम दरों पर दवाओं को बिक्री के लिए जेनेरिक दवाओं की दवा की दुकान अमृता फार्मेसी के तहत शुरु की गयी थी। यह दुकानें केजीएमयू में शताब्दी अस्पताल व ओपीडी में शुरू की गयी थी। इसके लिए मरीजों को डाक्टर जेनेरिक दवा ही पर्चे पर लिखना था। बताते है शुरुआत में दवा लिखी जाने लगी, तो वहां पर कई दवा मिली तो महत्वपूर्ण नहीं मिली। इसके अलावा डाक्टरों ने कु छ दिन जेनेरिक दवा लिखने के बाद पर्चे पर जेनेरिक दवा लिखना ही बंद कर दिया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












