नही थमी यहां के डाक्टरों की….

0
665

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन के निर्देश के बाद भी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस थम नहीं रही है। निदेशक डा. दीपक मालवीय ने कुछ दिन पहले संस्थान के डाक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस न करने के लिए निर्देश जारी करके आैपचारिकता पूरी की थी। डाक्टर लगातार निजी क्लीनिक या अस्पतालों में जाकर सर्जरी कर रहे है अौर मरीजों का इलाज कर रहे है।

बताते चले कि डाक्टरों की जारी प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत पर शासन ने संस्थान के निदेशक डा. दीपक मालवीय से इसकी जानकारी मांगते हुए प्राइवेट रोकने के निर्देश दिये थे। निदेशक डा. मालवीय ने भी डाक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस रोकने के निर्देश देकर आैपचारिकता पूरी कर ली थी। संस्थान के ज्यादातर विशेषज्ञ डाक्टर निजी अस्पतालों में दूर- दराज से आने वाले मरीजों की सर्जरी कर रहे है। अगर सूत्रों का यकीन माने तो दूर दराज से आने वाले मरीजों को संस्थान में वेंटिग दिखाकर मरीजों का निजी अस्पताल में जल्दी सर्जरी कर दी जाती है। संस्थान में अगर मरीज ओपीडी में आ जाता है, तो उसे भर्ती करने से पहले कई जांच करायी जाती है जिनकी जांच कराने के लिए मरीज शाम तक परिक्रमा करता रहता है आैर शाम को जांच रिपोर्ट गंभीर बताते हुए भर्ती करने से मना कर दिया जाता है।

इसी प्रकार काफी डाक्टर निजी क्लीनिक में निजी प्रैक्टिस कर रहे है जिनको ओपीडी में प्राथमिकता के आधार पर इलाज व भर्ती किया जाता है। बताया जाता है कि लोंिंहया संस्थान प्रशासन को इसकी जानकारी है कि कौन डाक्टर कहां प्रैक्टिस करता है, लेकिन इनका काकस इतना मजबूत है कि कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबदबू फैली मरीज तड़पा तब किया…
Next articleअपील : इस ग्रुप का करें रक्तदान तो बचे मरीजों की जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here