इस कारण कल प्राइवेट डाक्टर रहेंगे हड़ताल पर

0
766

लखनऊ। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा के डाक्टरों ने हड़ताल की घोषणा की है। इनके समर्थन में नर्सिंग होम, पैथालॉजी, डाइग्नोस्टिक सेंटर,क्लीनिक बारह घंटे की काम- काजकाज बंद करेंगे। इसके अलावा एनएमसी बिल के विरोध में मानव चेन बनाकर आईएमए भवन पर विरोध करेंगे आैर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डा. जेडी रावत ने बताया कि आज आपातकालीन जनरल बाडी मीटिंग को बुला गया। मीटिंग में निर्णय लिया कि दिल्ली मुख्यालय आईएमए ने एमसीआई को खत्म करके नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने का निर्णय लिया है। इसका लगातार विरोध डाक्टर कर रहे है। दिल्ली मुख्यालय के निर्णय के अनुसार कल आईएमए के सभी सदस्य डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल में शहर के सभी नर्सिंग होम,क्लीनिक ,पैथालॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर सुबह छह से शाम छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी मरीज के अलावा ओपीडी किसी भी निजी अस्पताल में नहीं चलेगी। डायग्नोस्टिक व पैथालॉजी डा. रावत ने बताया कि केजीएमयू के डाक्टर काला फीता बांधकर आक्रोश व्यक्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि आईएमए के तहत शहर भर के लगभग चौदह सौ डाक्टर सदस्य है। इसके अलावा अन्य मांग में आयुष डाक्टरों को एलोपैथी की दवा लिखने से रोका जाए। उन्होंने बताया कि तीन बजे आईएमए भवन के सामने मानव श्रंखला बना कर विरोध दर्ज करेंगे। उन्हांेने बताया कि विरोध में मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।

Previous articleउच्चस्तरीय इलाज ग्लूकोमा का इस सरकारी अस्पताल में निशुल्क
Next articleकेजीएमयू के डा. अरशद एएसआई से सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here