लखनऊ। गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर परिसर के बाहर शव के अंग को कुत्ते द्वारा नोंचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे वहां पर हंगामा मच गया। शनिवार को हादसे में जख्मी होने पर स्टाफ नर्स को पुलिस टेंपो में लादकर ट्रॉमा लाए। जहां डॉक्टरों ने जांच तथा परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टेंपो में उसको को रख दिया गया। इस बीच कुछ आवारा कुत्ते टेंपो में चढ़ गए। चेहरे व शरीर से निकले लुथड़ों को खा गए। इसे लेकर परिजनों में काफी आक्रोश फैल गया।
बताते चलें आईआईएम रोड स्थित निजी डेंटल कालेज में कार्यरत मेल नर्स आलोक कुमार (30) दोपहर में बाइक लेकर काम से निकले थे। बुद्वेश्वर पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर आई पुलिस टेंपो में लादकर ट्रॉमा सेंटर लाई। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया। स्टॉफ नर्स के सिर व चेहरे से निकले लुथड़े व दांत टेंपो में गिर पड़े थे। टेंपो चालक परिसर बाहर वाहन खड़ा करके निकल गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने खून व शव के अंगों को चबा गए। लोग यह सब देखते रहे मगर किसी ने भी जानवरों को हटाने की जहमत नहीं उठाई।
परिवार ने नाराजगी जताते हुए उस पर यह हो गया।सुभाष ने बताया पहले परिवार के लोग इस दुख को झेल नहीं पा रहे थे। जानवरों द्वारा शव के अंग चबाए जाने मामले पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था वह मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत पुलिस अफसरों से करेंगे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
ट्रॉमा परिसर के बाहर खड़े टेंपो से खून का रिसाव व शव के अंग पड़ा देख कुत्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ ही पल में जानवर टेंपो में चढ़कर शव का खून व लुथड़े चबा गए। वहां खड़े संवेदनहीन लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। काफी देर बाद कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया तब तक वह मांस के टुकड़े को साफ कर चुके थे।












