Advertisement
Home Medical News आयरन, बी काम्प्लेक्स भी नहीं मिलती यहां

आयरन, बी काम्प्लेक्स भी नहीं मिलती यहां

0
901

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद दवा के पोर्टल में दर्जनों आवश्यक दवाएं मौजूद न होने पर मरीजों को दिक्कत हो रही है। आयरन, बी काम्प्लेक्स, सहित तमाम तरह के एंटीबायटिक दवा मौजूद न होने के कारण खरीद नही हो पा रही है। ऐसे में मरीज दवाएं बाहर से खरीदने को मजबूर है। स्वास्थ्य विभाग ने दवा की खरीद पारदर्शिता को बरतने के लिए दवाओं का पोर्टल बना रखा है। इसमें दवाओं के नाम दर्ज होने के बाद ही उस दवा को खरीदा जा सकता है। यह नियम सभी अस्पतालों के सामान्य रूप से है। पोर्टल में दवा के नाम दर्ज करने की जिम्मेदारी महानिदेशालय के पास है, पर काफी दिन से काफी संख्या में दवाओं के नाम दर्ज नहीं किया जा रहे है।

इस कारण कोई भी अस्पताल या स्वास्थ्य विभाग की खरीद नहीं कर पा रहा है। बताया जाता है कि पोर्टल में आयरन, बी काम्प्लेक्स, बच्चों के सीरप, एंटीबायटिक दवा,आईवी सेट, सर्जरी में प्रयोग कि या जाना वाला धागा, सीरींज तक मौजूद नहीं है। इसके अलावा बीस हजार रुपये तक बाहर से एलपी करने वाला निर्देश भी बंद हो गया है। इस कारण दवाएं खरीदी भी नहीं जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बदलते मौसम के कारण बच्चों के पैरासीटामाल व एंटीबायटिक सीरप न होने कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पोर्टल में दवाओं के नाम दर्ज होने के कारण परेशान अस्पताल प्रशासनों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय को लिखित पत्र भेज कर दवाओं के नाम पोर्टल में दर्ज करने की मांग की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. पद्माकर सिंह का कहना है कि अगर जो दवाएं पोर्टल में नहीं है। उन दवाओं को पंजीकरण करा कर मंगाया जा सकता है। अगर ऐसा करते है तो दवाओं की कमी नहीं होगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleडा. समीर को यंग आउटस्टैडिंग टीचर अवार्ड
Next articleतो यह था डफरिन अस्पताल में नवजात शिशु की मौत का कारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here