क्या सच में गायब थे यह 400 महंगे इंजेक्शन !

0
1112

लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में शनिवार को एटीबॉयोटिक इंजेक्शन गायब सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों के होश फाख्ता हो गया। पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्डों में छापेमारी शुरू कर तलाशी अभियान चलाया। अभियान के बाद पता चला कि एंटीबायटिक इंजेक्शन गायब नहीं अवकाश पर गयी एक नर्स के पास सुरक्षित है।

सुबह लोहिया अस्पताल प्रशासन को महिला रोग विभाग में लगभग 400 एंटीबायटिक व अन्य महत्वपूर्ण इंजेक्शन गायब होने की सूचना मिली। एंटीबायोटिक, हेपेटाइटिस- बी समेत दूसरी दवाएं न मिलने पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव समेत अन्य डॉक्टर महिला अधिकारी वार्ड में पहुंचे। यहां एंटीबायटिक व अन्य दवाओं की तलाश कर लिस्टिंग शुरू की। वार्डों में जा जाकर दवाओं का मिलान किया, लेकिन दवा स्टोर में तमाम तरह के महत्वपूर्ण इंजेक्शन व दवाएं नहीं मिली।

दवाओं का रख -रखाव करने वाली नर्स अवकाश पर चल रही थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल भार्गव का कहना है कि छह वार्डों में इंजेक्शन की तलाश में छापेमारी की गई थी। जानकारी के अनुसार जो नर्स इंजेक्शन का रख- रखाव करती थीं वो अवकाश पर चल रही हैं। वह नर्स करीब 15 दिन तक नर्स अवकाश पर हैं। अगर रिकार्ड का मिलान किया जाए तो इंजेक्शन व दवाएं गायब नहीं है।

Previous articleमेदांता की ओपीडी में यह विशेषज्ञ करेंगे इलाज….
Next articleबिना परामर्श के न ले यह दवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here