लखनऊ। मेदांता द मेडिसिटी की ओपीडी में जल्द ही जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डा. नरेश त्रेहन भी मरीजों को परामर्श देंगे। लखनऊ में शुरु हुई ओपीडी में यह जानकारी मेदांता द मेडिसिटी की स्पेशलिटी हार्ट क्लीनिक की ओपीडी के पहले दिन इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी एंड पेसिंग हार्ट इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डा. बलबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। ओपीडी में पहले दिन लगभग 35 मरीजों ने परामर्श लिया।
डा. बलबीर के कहा कि ठंड में कार्डियक मरीज को अपने डाक्टर से परामर्श करके ब्लडप्रेशर की दवाओं का सेवन व निर्देशानुसार दैनिक दिन चर्या का पालन करना चाहिए। अगर सुबह मार्निग वॉक में जाते है तो हल्की धूप निकलने के बाद ही जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि ठंड में लोग पानी का सेवन कम करते है। जबकि पानी के सेवन से शरीर कार्डियक सहित अंग सही फक्शन करते रहते है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती जीवन शैली के कारण कार्डियक रोग के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
डा. सिंह ने बताया कि ओपीडी में कार्डियक के मरीजों की जांच कर दवाएं लिखी जाएगी। अभी वह सप्ताह में एक दिन मरीजों को इलाज के लिए आएंगे। उनके बाद डा. आर के शरन प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की जांच करके परामर्श देंगे। उनके यहां पैथालॉजी व अन्य जांच की सुविधाएं है। अगर कोई दिक्कत होती है ओपीडी का डाक्टर तत्काल टेलीमेडिसिन से मेदांता के डाक्टर से सम्पर्क करके निदान कर सकता है। जल्द ही बच्चों की कार्डियक ओपीडी के साथ फिजीशियन, डेंटल व अन्य सुविधाएं ओपीडी में मिलेगी।












