लखनऊ। गोसाईंगंज में गुरुवार रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश घर के आंगन में सो रही महिला पर फायर झोंककर भाग निकले। गोली चलने की आवाज से बरा दे में सो रहा पति सोते से जाग गया। पीडि़त पति ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को मौके से भागते देखा था। आंगन में महिला खून से लथपथ तड़प रही थी। घायल महिला को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पीडि़त पति की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोकर उठे महिला के जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गोसाईंगंज इलाके के ग्राम मालुकपुर ढकवा निवासी लालाराम रावत मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरूवार रात्रि उनकी पत्नी 48 वर्षीय ललित रावत खाना खाकर घर के आंगन में सो गई थी। लालाराम बरा दे में और उनके 2 पुत्र व 4 पुत्रियां अन्य कमरों में सोने चले गए थे। पीडि़त के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे बाइक सवार दो युवक लालाराम के घर पहुंच गए। बाहर चारपाई पर सो रही ललित पर हमलावर ने फायर झोंक दिया। गोली महिला के बायें तरफ सीने पर लगी थी। फायर की आवाज सुनकर इलाके में हड़क प मच गया।
आवाज सुनकर लालाराम और बच्चे सोते से जाग गए। लालाराम के मुताबिक उसने बाइक सवार दो हत्यारों से मौके से भागते देखा था। वहीं चारपाई पर खून से लथपथ ललिता तड़प रही थी। कुछ ही देर में घटना स्थल पर तमाम ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया, लेकिन किसी की हि मत नहीं पड़ रही थी कि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने की। ग्रामीण ए बूलेंस और 100 न बर पर घटना की सूचना देते रहे। करीब डेढ़ घण्टे बार मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को सीएचसी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीडि़त लालताराम ने बाइक सवार अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि मृतका के दो पुत्र दयानंद, ब्र हा पुत्री शांति का विवाह हो चुका है, जबकि तीन अन्य पुत्रियां घर में ही रहती हैं। शांति कुछ दिनों पहले ही अपनी ससुराल से आई थी। थाना प्रभारी गोसाईगंज के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन बार-बार बयान बदल रहे हैं। जिसके चलते त तीश में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।














