आरएलबी हास्पिटल में समय से ओपीडी में नहीं बैठते डाक्टर

0
1402

लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार आदि मौमसी बीमारी के मरीज बढ़ गये हैं। इसके बावजूद राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी अपने निर्धारित समय से शुरू नहीं होती है। मरीज लाइन लगाकर इंतजार करते हैं लेकिन उनको कोई इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं करता है कि डाक्टर कब आएंगे।

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक बाल रोग विशेषज्ञ व चेस्ट फिजीशियन की ओपीडी में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि चेस्ट रोग विशेषज्ञ एके आर्या की इमरजेंसी ड्यूटी लगी है। महिला विंग ओपीडी में चार डाक्टरों की नियुक्त हैं लेकिन सिर्फ एक ही डाक्टर ओपीडी में मिलीं। लाइन लगाए जलालपुर की सीमा, पारा की मदीना कहती हैं कि सुबह आठ बजे से लाइन लगे हैं। एक डाक्टर आैर सौ ज्यादा मरीज हैं। ऐसी स्थिति में डाक्टरों की संख्या बढ़ायी जाए, ताकि सबको समय से उपचार मिल सके।

Advertisement

इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके चौधरी ने बताया गया कि डा. शशी वर्मा 18 घंन्टे ड¬ूटी करके गई है और डा. अल्पना शर्मा अवकाश पर है। ओपीडी मे डा. पुष्पलता कनौजिया और डा. अन्जना शाहू मरीजो को देख रही है। हालांकि साढे नौ बजे तक सिर्फ एक डाक्टर ही मरीजो का उपचार कर रही थीं।

Previous articleएएलएस एम्बुलेंस से बेहतर सेवा मिलने का दावा
Next articleहैंडओवर तक क्या करें कल मीटिंग में तय करेंगे केजीएमयू व पीजीआई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here