विख्यात फिल्म अभिनेता ओम पुरी का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
967
Photo Source: http://bollywoodmoviereview.in/

हिन्दी फिल्मों के जाने माने अभिनेता ओम पुरी का आज सुबह निधन हो गया। मुंबई में सुबह अपने घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 66 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को विदा कहा। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

अनुपम खेर ने कहा कि एक बेहतरीन अभिनेता के निधन से उन्हें काफी दुख हुआ। फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने भी उनके निधन पर शोक जताया। ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। ओम पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। साल 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी।

अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है –

ओम पुरी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म घासीराम कोतवाल से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म आक्रोश ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। 1990 में उन्हें पद्ममश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

Previous articleदोषी गार्ड पर कार्रवाई करने की शासन से सिफारिश
Next articleकश्मीर में लश्कर ए तैयबा के खूंखार आतंकी ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here