Advertisement
Home Ghazal ग़ज़ल – देखो बहन ने रिश्ता भी क्या खूब निभाया है

ग़ज़ल – देखो बहन ने रिश्ता भी क्या खूब निभाया है

0
4358

ग़ज़ल

देखो बहन ने रिश्ता भी क्या खूब निभाया है
उसके लिए रो रही है जिसने उसे चिढ़ाया है

ये गमले क्यारी तितली पंछी सब हैं खामोश
गुल एक हुआ जैसे आज खुशबु से पराया है

मुझसे तो आज एक आंसू तक न छिपाया गया
उसने तो मेरी कितनी ही गलतियों को छुपाया है

मिल जाएँ गम हिस्से के उसके भी काश मुझे
खातिर इसी दुआ की हाथ मैंने फैलाया है

अरे ऐसा भी नहीं के मुझे उससे प्यार नहीं
ये तो आंसू हैं जो यूँ ही निकल आया है

– दिलीप मेवाड़ा

[box type=”info” fontsize=”16″]हर किसी में कवि छुपा होता है। कोई बाथरुम सिंगर होता है तो शब्दो की रचना कापी पर उकेर देता है। शब्द जब कविता/ शायरी बन जाते है तो उसे अभिव्यक्त करने के लिए मंच भी चाहिये होता है ऐसी रचनाकारों को हम एक मंच दे रहे है। आप अपनी कविता/शायरी/ गजल को बेहतर तरीके सजा कर  हमे भेज सकते है। हमारा theamplenews@gmail.com यह मेल है। हम उसे पोर्टल के माध्यम से लोगो के बीच पहुंचाकर आपकी प्रतिभा को एक मंच दे रहे है।[/box]

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleउर्दू कविता : बड़ा ही लाज़मी धड़कनों का तमाशा है
Next articleफाइबर के लिए 10 उत्तम आहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here