Advertisement
Home Medical News 7 वर्षीय बच्चे के दिल के जटिल जन्मजात रोग को बिना सर्जरी...

7 वर्षीय बच्चे के दिल के जटिल जन्मजात रोग को बिना सर्जरी किया ठीक

0
866

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। आलमबाग स्थित अजंता हॉस्पिटल की हार्ट केयर यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हार्ट की बीमारी से पीड़ित 7 वर्षीय बच्चे की बिना सर्जरी जटिल बीमारी को ठीक कर दिया। 7 वर्षीय बच्चे के हार्ट में महाधमनियों में पीडीए नामक जटिल बीमारी बनी हुई थी, जिसके लिए उसके अभिभावक बेहद परेशान थे।
कार्डियक यूनिट के हेड एवं सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक शुक्ला ने 7 वर्ष के बच्चे के दिल की दो महाधमनियों के बीच के असामान्य कनेक्शन को जिसे पीडीए कहते हैं। जिसकी वजह से इस बच्चे का हार्ट फेल हो रहा था इस बच्चे की कमर के रास्ते एक छतरीनुमां डिस्क से धमनियों के असामान्य कनेक्शन को सफलतापूर्वक बंद कर दिया। इस प्रोसिजर के उपरांत अब यह बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है और बिना दवाओं एवं तकलीफ के आगे का जीवन जी सकता है।
डॉ अभिषेक ने बताया कि यह एक जटिल जन्मजात रोग था जिस वजह से बच्चे के माता-पिता कई अस्पतालों में चक्कर लगाकर निराश होकर उन तक पहुंचे । उन्होंने 2D एको के द्वारा इस जटिल बीमारी को पहचाना एवं तुरंत प्रोसीजर का रास्ता अपनाकर बच्चे को इस जन्मजात विकृति से छुटकारा दिलाने में कामयाब हुए। यह अपने आप में एक जटिल प्रोसीजर था , जिसे डॉक्टर अभिषेक ने स्वयं एवं अपनी टीम के सहयोग से अजंता कैथ लैब में बखूबी अंजाम दिया।

 

 

 

डॉ अभिषेक विगत 3 वर्षों में 15 सौ से ज्यादा प्रोसीजर करके ह्रदय के गंभीर रोगियों का जीवन बचा चुके हैं डॉक्टर अभिषेक ने कॉम्प्लिकेटेड एंजियोप्लास्टी, प्राइमरी एंजियोप्लास्टी, आईवीएल, पेसमेकर, आईसीडीएस बलून मित्रल वाल्वोटोमी, पेरिफेरल एंजियोप्लास्टी समेत कई अन्य जटिल प्रोसीजर को सफलतापूर्वक कर के अनेकों रोगियों को जीवनदान दिया है। उन्होंने बताया कि इन प्रोसीजर में उनकी सफलता दर 99% तक रही है।
डॉ अभिषेक ने बताया कि अजंता कार्डियक यूनिट का उद्देश्य जनसामान्य को जल्द से जल्द एवं किफायती दरों पर ह्रदय से संबंधित इलाज को उपलब्ध कराना है। डॉक्टर अभिषेक ने आगे बताया कि इस कार्य में अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ अनिल खन्ना का पूर्ण सहयोग है और उनके सहयोग और प्रोत्साहन से वह निरंतर जटिल केसों को करने में तत्पर रहते हैं। डॉ अभिषेक ने कहा कि डॉ अनिल खन्ना को इस सहयोग व प्रोत्साहन के लिए वह दिल से धन्यवाद करते हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleएएनएम की लड़ाई में साथ देगा संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ
Next articleEmo डॉ. डी एस बोरा की अचानक मौत से लोहिया में शोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here