64. 30 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों ने कराया वैक्सीनेशन

0
840

 

 

लखनऊ। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता अभियान के बाद राजधानी में कोरोना वैक्सीनेशन ने गति पकड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो शुक्रवार को 72.94 प्रतिशत रहा। वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ने फ्रंट लाइन वर्कर ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कई सेंटरों पर वैक्सीनेशन कराने के लिए शाम तक लाइन लगी रही। आंकड़ों के अनुसार 64.30 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया है।
लखनऊ में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अलग – अलग अस्पतालों में 76 बूथ बनाए गए। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बूथ 55 बूथ बनाए गए। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बाद पहली बार शुरू हुए फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन शुरू किया गया। सभी जगह सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वैकसीनेशन कार्य किया गया। इनके लिए 21 बूथ बनाए गए। अभियान के तहत 6571 हेल्थ वर्कर के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। आंकड़ों के अनुसार इनमें 4793 हेल्थ वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया। अब तक 32256 हेल्थ वर्कर वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसके साथ ही 2625 फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया। आंकड़ों के अनुसार इनमें 1688 फ्रंट लाइन वर्कर ने वैक्सीनेशन कराया। आंकड़ों के अनुसार अभी कुल 45 हजार फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीनेशन होना है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने वैक्सीनेशन की कमान पूरी तरह से सम्हाल रखी थी। कहीं भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। इमरजेंसी के लिए दो बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और एम्बुलेंस आदि भी खड़ी थी।

Previous articleचेतावनी के लिए सिर्फ धरना प्रदर्शन कर रहे लोहिया संस्थान के संविदा कर्मी
Next articleWorld’s High Quality Petrol XP-100 launched in Lucknow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here