6125 कर्मियों को मिलेगी कोरोना की खुराक

0
673

 

 

 

 

 

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत छूटे हुए फ्रंटलाइन कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वैक्सीनेशन का एक और मौका दिया है। इसके तहत सोमवार को 21 केंद्रों के 49 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसे लेकर रविवार शाम तक कोल्ड चेन में वैक्सीन पहुंचा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर अलग-अलग चरणों में अलग अलग रणनीति बनाई गई है।। सोमवार को फ्रंटलाइन वर्क का टीकाकरण हो रहा है। से
6125 फ्रंटलाइन कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इन कर्मचारियों को देर शाम तक मैसेज भेज दिया गया है। ज्यादातर लोगों को फोन करके अपने बूथ पर सुबह 9:00 बजे पहुंचने की अपील की गई है।
टीकाकरण प्रभारी डॉ एमके सिंह ने बताया कि सोमवार के टीकाकरण के लिए18 कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन रख भाई गई है। यह वैक्सीन सुबह 8:00 बजे 21 अस्पतालों में भेजी जाएगी। इन अस्पतालों में 49 बूथों पर टीकाकरण होगा। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य हासिल करने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल विभागों के मुखिया भी फोन करके अपने कर्मचारियों को बूथ पर पहुंचने के लिए कह चुके हैं।

Previous articleबुंदेलखंड की सियासत गरमाई, गोलीकांड में घायल छात्र की मौत
Next articleRubina Dilaik Wins Bigg Boss 14 Show

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here