लखनऊ – मोहनलालगंज के करीब नगराम के 2 गांवों में रहस्यमई बीमारी से स्वास्थ विभाग सकते में है। अपने स्तर पर लगातार कोशिश के बाद भी बीमारी का कोई कारण ना जाने पर स्वास्थ विभाग में स्वास्थ्य महानिदेशालय के संचारी रोग विभाग और किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की मदद ली है। नगराम के दोनों कामों में पिछले कुछ ही दिनों में 4 बच्चों और एक युवक की मौत हो चुकी है। बीमारी में इन सभी को तेज बुखार गर्मी उल्टी हुई और अस्पताल अस्पताल ले जाते ले जाते रास्ते में बात हो गई। कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया परंतु उनकी बीमारी का कोई कारण ना समझ पाने पर केजीएमयू रेफर किया गया उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
सीएमओ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गांव का दौरा किया तो उन्हें रहस्यमई बीमारी का कोई कारण नहीं समझ में आया शुरुआती दौर में जांच पड़ताल के बाद कोई ठोस रिजल्ट नहीं निकला। उसके बाद सीएमओ ने गांव के ही स्कूल में एक अस्थाई 2 बिस्तरों का अस्पताल बना दिया है और एंबुलेंस खराब कर दी है इसके साथ ही वहां पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। जो कि प्राथमिक उपचार के साथ ही तत्काल एंबुलेंस से केजीएमयू या निकटतम बड़े हास्पिटल भेज देगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने शासन को पत्र लिखकर बीमारी की जानकारी अवगत कराई है और इलाज के बारे में जानकारी दी है। उधर बताया जाता है केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इस बीमारी के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए सीहोर से कुछ बच्चों के ब्लड के नमूने और कुछ अन्य जानकारी मांगी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












