लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इलेक्टिक विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से लगभग 36 घंटे एसी न चलने से ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल फेज वन व टू में गर्मी आैर उमस में मरीज तड़पते रहे, लेकिन केजीएमयू प्रशासन बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं बना पाये। बिजली का बैक अप न मिलने से सबसे ज्यादा दिक्कत वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को हुई, जनरेटर के बैकअप से बिजली आपूर्ति करने की कोशिश की गयी, लेकिन कुछ ही घंटों जनरेटर भी दग गये आैर केजीएमयू अधिकारियों ने सुध नही ली। बताया जाता है कि अंडर ग्राउड फ ाल्ट को चार से पांच घंटे में ठीक किया जा सकता था।
केजीएमयू में मेनगेट के पास अंडरग्राउंड बिजली के केबिल में खराबी आ जाने के बाद ट्रामा सेंटर, शताब्दी अस्पताल में बिजली की आपूर्ति बहाल नही हो जाने एसी सयंत्र नहीं चल पाये। इससे सबसे ज्यादा मरीज परेशान ट्रामा सेंटर में हो गये। यहां पर चारो तरफ से बंद वार्डो में मरीब बेहाल हो गये। उनके तीमारदारों ने हाथ का पंखा लाकर मरीजों को राहत देने की कोशिश की। इसके बाद क्रिटकल केयर यूनिट व बाल रोग के आईसीयू में मरीज बेहाल हो गये। तीमारदार बेहाल हो गये। एसी न चलने से क्लीनिक स्मेल भी फैलने लगी।
इससे भी तीमारदार बेहाल हो गये। रात तक बिजली बहाल न होने वैकल्पिक बिजली कनेक्शन से एसी प्लांट को जोड़ने की कोशिश की गयी, लेकिन इससे पूरी तरह से एसी प्लांट नहीं चल पाया। लोग गर्मी के कारण बेहाल रहे। बताया जाता है कि शाम चार बजे के आस-पास केबिल को जोड़ दिया गया, तो मरीजों ने राहत की सांस ली।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












