तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

0
714

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लाखांे रुपये का माल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातें की हैं। इसके साथ ही पुलिस इनके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। इसके साथ ही इनसे जुड़े हुए लोगों का पुलिस ब्योरा जुटा रही है। आरोपियों के पास से एक सोने की हार, दो कंगन सोने के, दो कान की बाली,, तीन अंगूठी, दो पायल चांदी के, एक बाइक, दो मंगल सूत्र, 39,600 रुपये सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बहराईच के गडारा, कैसरगंज निवासी सोनू उर्फ सुनील, महानगर के रहीमनगर निवासी सनी राजपूत और अलीगंज के मेहन्दीटोला निवासी चन्द्रप्रकाश राठौर को पिकनिक स्पाट जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरेापी जिस घर में चोरी करते थे उसकी दिन में रेकी कर लेते थे, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ रात में उस घर में जाते थे और चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के समय मिले हुए रुपयांे को आरोपी आपस में बांट लेते थे।

Advertisement

इसके साथ ही जेवर और अन्य सामान को बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी मंहगे मोबाइल फोन और महंगी बाइकों के शौक रखते हैं, जिसके कारण वह चोरी की वारदात करते हैं। इसके साथ ही आरोपी चोरी के रुपयों को अपनी गर्लफे्रण्ड भी खर्च करते थे, जिसके कारण दो दर्जन से ज्यादा वारदातें आरोपी कर चुके हैं।

यहां दर्ज हैं मुकदमें

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ सुनील के खिलाफ जानकीपुरम, विकासनगर, अलीगंज, गुडम्बा समेत कई अन्य थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। इसके साथ ही आरोपी आस-पास के जिलों में भी साथियों के साथ कई वारदातें की हैं, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करीब दो दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें की हैंे।

इन पुलिसकर्मी ने दबोचा

ष्षातिर चोरों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, आरक्षी वीर सिंह, सरताज अहमद, सूरज सिंह, मोहित, मनोज, देवन्द्र, इंस्पेक्टर गुडम्बा अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, एसआई रवीन्द्रनाथ षुक्ल, तेज प्रकाष सिंह, काॅ0 सगीर अहमद, काॅ0 मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों में अहम भूमिका निभाई है।

Previous article24 डाक्टरों के सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क सेवाएं देने की इच्छा जतायी
Next articleसीएमओ ने आई डोनेशन काउंसलर को सूचना दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here