3 दिन 1000 गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर

0
655
लखनऊ। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन अवध एवं कानपुर प्रांत के नेतृत्व में हो रही गुरु श्री गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के दूसरे दिन  आज लखीमपुर,बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर एवं बलरामपुर के 46 गांवो में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन हुआ । 3 दिन की इस यात्रा में लगभग 11 मेडिकल कॉलेज जैसे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, सरदार पटेल डेंटल कॉलेज, अयोध्या मेडिकल कॉलेज, बस्ती,मेडिकल कॉलेज, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज, ऋषिकेश एम्स आदि के 74 चिकित्सक एवं 212 चिकित्सा छात्र भाग ले रहे हैं ।
चिकित्सा शिविरों में शारीरिक जांच, निशुल्क दवाई वितरण,शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है । प्रत्येक चिकित्सा शिविरों में चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों द्वारा आने वाले मरीजों एवं जनसामान्य को अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ी  आदतों, आस पास साफ सफाई रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । चिकित्सा शिविरों के समीप उपस्थित विभिन्न जूनियर एवं सीनियर विद्यालयों में भी चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों ने जाकर छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया ।
गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा में हाइपरटेंशन डायबिटीज एवं एनीमिया की स्क्रीनिंग की जा रही है, साथ ही साथ थारू जनजाति में पाई जाने वाली अनुवांशिक रक्त की बीमारी जैसे सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया के लिए भी सैंपल इकट्ठा किया गया, इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले जंगली क्षेत्रों में इन जनजातियों के भीतर ट्यूबरकुलोसिस के दर को जानने के लिए बलगम के सैंपल भी एकत्रित किए जा रहे हैं । गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के प्रथम दिन भारत नेपाल सीमा पर स्थित 5 जनपदों के कुल 46 चिकित्सा शिविरों, लगभग 150 गांवो में आज लगभग 12500 मरीज देखे गए,साथ ही साथ लगभग 400 रक्त सैंपल एवं 450 बलगम के सैंपल टीबी की जांच के लिए एकत्रित किए गए ।
गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का  उद्देश्य भारत नेपाल सीमा पर दूरस्थ गांवों में रह रहे जन सामान्य के स्वास्थ्य को बेहतर करने के साथ-साथ, चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्रों को भारत के गांव का दर्शन कराना भी है, जिससे वह भारत को अच्छे से समझ सके एवं अनवरत जीवन भर ऐसे ही सेवा प्रदान करते रहें ।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
Previous articleयुवा महोत्सव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Next articleसेनाओं की प्रति देशवासियों के मन में गौरव का भाव है – राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here