26 घंटे बाद ठीक हो पायी नयी सीटी स्कैन मशीन

0
806

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में एक हप्ते पहले लगी नई सीटी स्कैन लगभग 26 घंटे बाद ठीक हो पायी। किसी तरह शाम करीब सात बजे बाद जांच शुरू हो सकी। इससे पहले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। केजीएमयू प्रशासन का दावा किया था कि पीआरओ सेंटर के सामने लगी मशीन पर इमरजेंसी जांचें कराई जा रही हैं, जब कि मरीजों के तीमारदारों का आरोप था कि जांच ज्यादातर मरीजों को निजी सेंटरों पर जांच करानी पड़ी।

एक हफ्ते पहले ट्रॉमा सेंटर में नई मशीन ने मरीजों की जांच शुरू कर दी तो प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन बुधवार की दोपहर दो बजे से यह मशीन खराब हो गई। नयी मशीन खराब होना आश्चर्य प्रकट कर रहा था। मीडिया सेल के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इंजीनियरों ने मशीन को ठीक कर लिया है। शाम से ट्रॉमा में मरीजों की जांच का कार्य शुरू हो गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleहिन्दी या “हिंग्लिश” भी बना सकती है डॉक्टर
Next articleकेजीएमयू में इलाज में स्मार्ट कार्ड से कर सकते है भुगतान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here